Local UpdatesLucknow1 min read
RT by @Uppolice: दिनांक 08.11.2026 को रात्रि लगभग 09:45 बजे थाना रमाला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोपालपुर खड़ाना में गांव के ही रहने वाले मोनू उर्फ प्रवीण एवं धीरज द्वारा गोली
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@baghpatpolice)
Shared on NeshSource: X (@baghpatpolice)
Read original#baghpatpolice दिनांक 08.11.2026 को रात्रि लगभग 09:45 बजे थाना रमाला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोपालपुर खड़ाना में गांव के ही रहने वाले मोनू उर्फ प्रवीण एवं धीरज द्वारा गोली चलाई गई, जो दीवार से टकराकर (रिकोचिट होकर) वादी के पुत्र सौरभ को लग गई, जिससे वह घायल हो गया। सौरभ वर्तमान में राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात है। इसके अतिरिक्त, आरोपियों द्वारा सौरभ के भाई विनीत के सिर पर डंडे से प्रहार कर उसे भी घायल कर दिया गया था। घायल सौरभ का उपचार मेरठ स्थित अस्पताल में चल रहा है तथा उसकी स्थिति सामान्य है। उनके स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जा रही खबरें असत्य एवं भ्रामक हैं। प्रकरण में थाना रमाला पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। @Uppolice Video
This report has not been independently verified by Nesh.
