Local UpdatesLucknow1 min read
RT by @Uppolice: दिनांक 21.11.2026 को समय लगभग 07:30 बजे डायल-112 के माध्यम से थाना खंदौली पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हाजीपुर खेड़ा में हर्ष फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया है। सूचना पर तत्
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@agrapolice)
Shared on NeshSource: X (@agrapolice)
Read originalदिनांक 21.11.2026 को समय लगभग 07:30 बजे डायल-112 के माध्यम से थाना खंदौली पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हाजीपुर खेड़ा में हर्ष फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में ज्ञात हुआ कि घायल व्यक्ति के पड़ोसी आकाश की शादी की बारात वापसी के दौरान उसके चाचा द्वारा लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग की गई, जिसके छर्रे लगने से पवन (उम्र 27 वर्ष) घायल हो गए। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। संबंधित लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली गई है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। बाइट- श्री देवेश सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर कमि0 आगरा। #UPPolice Video
This report has not been independently verified by Nesh.
