Local UpdatesLucknow2 min read
RT by @Uppolice: दिनांक 16.11.2026 को प्रातः 04:54 बजे थाना फीलखाना क्षेत्रांतर्गत राधिका अपार्टमेंट में आग लगने एवं कुछ लोगों के बिल्डिंग में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर फायर स्टेशन लाटू
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@kanpurnagarpol)
Shared on NeshSource: X (@kanpurnagarpol)
Read originalदिनांक 16.11.2026 को प्रातः 04:54 बजे थाना फीलखाना क्षेत्रांतर्गत राधिका अपार्टमेंट में आग लगने एवं कुछ लोगों के बिल्डिंग में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर फायर स्टेशन लाटूश रोड एवं फायर स्टेशन कर्नलगंज की टीमों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री दीपक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। फायर सर्विस की टीमों द्वारा बिल्डिंग में फंसे 08 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 04 को उपचार हेतु भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान एक महिला एवं एक 15 वर्षीय किशोर की दु:खद मृत्यु हो गई, जबकि दो घायलों का उपचार जारी है। घटनास्थल के निरीक्षण में पाया गया कि लगभग 4 मीटर चौड़ी सड़क पर बनी 5-6 मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर स्थित पार्किंग में खड़े वाहनों में स्पार्किंग से आग लगी, जो सीढ़ियों के रास्ते ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। बिल्डिंग में समुचित आपातकालीन निकास की व्यवस्था भी नहीं पाई गई। प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कराकर जिम्मेदार बिल्डर एवं लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। केडीए उपाध्यक्ष से वार्ता कर ऐसी अनधिकृत एवं असुरक्षित इमारतों का चिन्हांकन कर संयुक्त अभियान चलाने, उन्हें सील करने तथा जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से अपील है कि ऐसी असुरक्षित इमारतों में संपत्ति खरीदने से बचें, जिससे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। बाइट-पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल। @Uppolice @kanpurnagarfire @DcpEastkanpur Video
This report has not been independently verified by Nesh.
