Local UpdatesLucknow1 min read
RT by @Uppolice: किदवईनगर क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस का बड़ा अभियान, 11 किलोग्राम गांजा बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार.. पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@kanpurnagarpol)
Shared on NeshSource: X (@kanpurnagarpol)
Read originalकिदवईनगर क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस का बड़ा अभियान, 11 किलोग्राम गांजा बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार.. पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन में डीसीपी साउथ के नेतृत्व एवं एसीपी घाटमपुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 01.11.2026 को प्रातः 05:00 बजे थाना किदवई नगर क्षेत्र के कंजड़पुरवा मोहल्ले में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 🔹 अभियान में लगभग 135 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पांच अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी क्षेत्र की निगरानी की गई। 🔹 पुलिस कार्रवाई के दौरान अब तक 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से लगभग 11 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। 🔹 अभियान में थाना बाबूपुरवा, किदवई नगर, जूही एवं गोविंद नगर की पुलिस टीमें शामिल रहीं। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं इसमें संलिप्त नेटवर्क के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। बाइट:- पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी #KanpurPolice #DrugFreeIndia #AntiDrugCampaign @Uppolice @dcpskanpur Video
This report has not been independently verified by Nesh.
