Local UpdatesLucknow1 min read
RT by @Uppolice: दिनांक-09.11.2026 को थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के ग्राम कोंढर जहांगीरपुर की एक चार वर्षीय बच्ची के अन्य बच्चों के साथ गांव में बच्चों के साथ खेल रही थी और अचानक गायब होने की सूचना प्राप
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@hathraspolice)
Shared on NeshSource: X (@hathraspolice)
Read originalदिनांक-09.11.2026 को थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के ग्राम कोंढर जहांगीरपुर की एक चार वर्षीय बच्ची के अन्य बच्चों के साथ गांव में बच्चों के साथ खेल रही थी और अचानक गायब होने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त के संबंध में परिजनो की तहरीर पर थाना सिकंदराराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ द्वारा लगातार पुलिस टीम के साथ बच्ची की खोजबीन की जा रही थी। दिनांक 12.11.2026 को बच्ची का शव दुःखद रूप से नहर में प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। अभियोग को समुचित धाराओं में तरमीम किया गया है। परिजनों के शक और उनके बयान के आधार पर 02 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और शीघ्र ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ उचित और कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कानून व शांति व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य है। उक्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक हाथरस की बाइट- Video
This report has not been independently verified by Nesh.
