Local UpdatesLucknow1 min read
RT by @Uppolice: दिनांक 09-11-2026 को थाना लोनी बॉर्डर की चौकी इंद्रापुरी पर सूचना मिली कि एक महिला की हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर थाना लोनी बॉर्डर पुलिस और उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@ghaziabadpolice)
Shared on NeshSource: X (@ghaziabadpolice)
Read originalदिनांक 09-11-2026 को थाना लोनी बॉर्डर की चौकी इंद्रापुरी पर सूचना मिली कि एक महिला की हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर थाना लोनी बॉर्डर पुलिस और उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर जब पूछताछ की गई तो पता चला कि एक महिला पिंकी जो बुलंदशहर की रहने वाली है और एक व्यक्ति पिंटू वो भी बुलंदशहर का रहने वाला है दोनों में चार पांच महीने पहले फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी, फोन से बातचीत हुई थी और उसके बाद आज पिंटू मिलने आया था और आज जब वो मिलने आया था तो किसी बात को लेकर के उनमें कहासुनी हो गई और पास में रखी ईंट से उसने महिला के सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। शव को नियमानुसार पंचायतनामा भर के पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, इसमें शेष विधिक कार्रवाई प्रचलित है। बाइट- श्री अमरदीप मौर्य, एसीपी अंकुर विहार @Uppolice Video
This report has not been independently verified by Nesh.
