
Local UpdatesLucknow1 min read
“रिश्ता वर्दी का, साथ जीवनभर का।” आज लखनऊ में आयोजित पी.पी.एस. (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण मुख्य अतिथि के रूप में सम्मि
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@Uppolice)
Shared on NeshSource: X (@Uppolice)
Read original“रिश्ता वर्दी का, साथ जीवनभर का।” आज लखनऊ में आयोजित पी.पी.एस. (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु जनपद स्तर पर नियमित संवाद स्थापित करने तथा अन्य सभी मांगों के यथोचित समाधान हेतु आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री कमलेश्वर नाथ, पूर्व पुलिस महानिदेशकगण श्री विलास मणि त्रिपाठी, श्री ए.के. जैन एवं श्री रामेश्वर दयाल, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन श्री प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक के जी.एस.ओ. श्री के.एस. इमैन्यूअल, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक श्री अनिल कुमार मिश्रा एवं श्री आर.के. चतुर्वेदी, पुलिस महानिदेशक के जनसंपर्क अधिकारी श्री राहुल श्रीवास्तव, स्टाफ ऑफिसर श्री नवीन सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पुलिस परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके कल्याण, समस्याओं के समाधान तथा अनुभवों के उपयोग के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस प्रतिबद्ध है। #UPPolice #UPPCares
This report has not been independently verified by Nesh.
