
Local UpdatesLucknow1 min read
सुरक्षा की नई चुनौतियों के लिए तैयार, अधिक सक्षम और आधुनिक उत्तर प्रदेश पुलिस! मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज पुलिस लाइंस, लखनऊ में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) एवं उत्तर प्रदेश पुल
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@Uppolice)
Shared on NeshSource: X (@Uppolice)
Read originalसुरक्षा की नई चुनौतियों के लिए तैयार, अधिक सक्षम और आधुनिक उत्तर प्रदेश पुलिस! मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज पुलिस लाइंस, लखनऊ में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित Comprehensive Capacity Building Training Program का शुभारंभ किया गया। दिनांक 18 नवंबर से 18 दिसंबर 2026 तक आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश पुलिस की आतंकवाद निरोधक क्षमताओं, विशेष अभियान कौशल एवं परिचालन दक्षता को सुदृढ़ करना तथा NSG एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस कार्मिकों को आधुनिक तकनीक, नवीन प्रशिक्षण पद्धतियों, विशेष अभियान रणनीतियों एवं अद्यतन मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही, व्यावहारिक अभ्यास एवं संयुक्त मॉक ड्रिल के माध्यम से उनकी परिचालन तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। बदलती सुरक्षा चुनौतियों के अनुरूप प्रशिक्षित, दक्ष एवं तकनीक-सक्षम पुलिस बल के निर्माण की दिशा में उत्तर प्रदेश पुलिस का एक महत्वपूर्ण कदम। #UPPolice #NSG #CapacityBuilding
This report has not been independently verified by Nesh.
