
Local UpdatesLucknow1 min read
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— पैम्फलेट/पोस्टर लगाकर लोन देने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय "पोस्टर गैंग" का @baghpatpolice द्वारा अनावरण कर 04 अभियुक्त एवं 02 महिला अभियुक्तों को
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@Uppolice)
Shared on NeshSource: X (@Uppolice)
Read originalसाइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— पैम्फलेट/पोस्टर लगाकर लोन देने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय "पोस्टर गैंग" का @baghpatpolice द्वारा अनावरण कर 04 अभियुक्त एवं 02 महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 22 मोबाइल फोन तथा 36 सिम कार्ड सहित फर्जी लोन देने से सम्बंधित लगभग 18,000 पैम्फलेट बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण फर्जी मोबाइल नंबरों से आकर्षक लोन के पैम्फलेट छपवाकर बड़ौत एवं अन्य कस्बों में चिपकाते थे तथा लोन की तलाश कर रहे लोगों को अपने जाल में फँसाकर फाइल चार्ज, प्रोसेसिंग फीस एवं टैक्स के नाम पर विभिन्न फर्जी बैंक खातों में ऑनलाइन धनराशि ट्रांसफर कराकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। ठगी के बाद मोबाइल नंबर एवं फोन बदल लेते थे। इसी प्रकार ठगी के उद्देश्य से बिजनौर में नया कार्यालय खोलने एवं पोस्टर लगाने जा रहे थे। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP Video
This report has not been independently verified by Nesh.
