
Local UpdatesLucknow1 min read
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— अन्तर्राज्यीय मानव तस्करी रैकेट का @azamgarhpolice द्वारा पर्दाफाश कर पश्चिम बंगाल से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 01 पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया है। अभियुक्तगण
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@Uppolice)
Shared on NeshSource: X (@Uppolice)
Read originalअपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— अन्तर्राज्यीय मानव तस्करी रैकेट का @azamgarhpolice द्वारा पर्दाफाश कर पश्चिम बंगाल से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 01 पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं मंदिरों के आसपास घर से भागी हुई अथवा परेशान लड़कियों को नौकरी एवं काम दिलाने का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाया जाता था। इसके बाद अलग-अलग एजेंटों के माध्यम से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर उनकी खरीद-फरोख्त की जाती थी। इसी क्रम में पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाकर गोरखपुर बुलाया गया तथा वहां से बिहार ले जाया गया। इसके बाद एक महिला एजेंट के माध्यम से पीड़िता को पश्चिम बंगाल में एक युवक को करीब ₹01 लाख में बेच दिया गया तथा पीड़िता को पहुंचाने वाले दलालों को कमीशन दिया गया। इसके बाद पीड़िता को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म एवं जबरन देह व्यापार कराया गया तथा विरोध करने पर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी जाती थी। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
This report has not been independently verified by Nesh.
