
Local UpdatesLucknow1 min read
नई जिम्मेदारी, नया संकल्प—जनसेवा और सुरक्षित उत्तर प्रदेश! मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पुलिस लाइन्स, लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षक नागरिक पुलि
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@Uppolice)
Shared on NeshSource: X (@Uppolice)
Read originalनई जिम्मेदारी, नया संकल्प—जनसेवा और सुरक्षित उत्तर प्रदेश! मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पुलिस लाइन्स, लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया गया है। उन्होंने नवनियुक्त उपनिरीक्षकों से संवेदनशीलता, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन का विश्वास अर्जित करने का आह्वान किया। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण ने नवनियुक्त उपनिरीक्षकों का पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मा० वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना सहित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, नवचयनित अभ्यर्थी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। नवनियुक्त उपनिरीक्षकों के आगमन से उत्तर प्रदेश पुलिस बल को नई ऊर्जा, नई कार्यक्षमता एवं नवीन संकल्पों की शक्ति मिलेगी। #UPPolice #UPPoliceRecruitment
This report has not been independently verified by Nesh.
