
Local UpdatesLucknow1 min read
उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान द्वारा 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ स्थित शहीद चन्द्रशेखर आजाद क्रीड़ा संकुल स्टेडियम में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ संस्थान के अध्यक्ष एवं
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@Uppolice)
Shared on NeshSource: X (@Uppolice)
Read originalउत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान द्वारा 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ स्थित शहीद चन्द्रशेखर आजाद क्रीड़ा संकुल स्टेडियम में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री अरविन्द कुमार जैन के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में वाक चाल, गोला फेंक, चक्का फेंक, म्यूजिकल चेयर रेस एवं रस्साकसी जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में पुलिस पेंशनरों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी ऊर्जा, सक्रियता और खेल भावना का परिचय दिया। संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 35वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक श्री अमित कुमार के कुशल निर्देशन में सहायक सेनानायक श्री उदयवीर सिंह एवं उनकी टीम ने प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। #UPPolice #PolicePensioners #Sports #Fitness
This report has not been independently verified by Nesh.
