
Local UpdatesLucknow1 min read
अवैध पटाखों के विरुद्ध वाराणसी जोन में विशेष अभियान— आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मा० मुख्यमंत्री उ0प्र0, श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, श्री राजीव कृष्ण द्वारा दिए गए निर्देशों के
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@Uppolice)
Shared on NeshSource: X (@Uppolice)
Read originalअवैध पटाखों के विरुद्ध वाराणसी जोन में विशेष अभियान— आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मा० मुख्यमंत्री उ0प्र0, श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, श्री राजीव कृष्ण द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में @adgzonevaranasi के नेतृत्व में जोन के सभी जनपदों में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक कुल 35 मुकदमे दर्ज कर 48 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान ₹01 करोड़ 25 लाख से अधिक मूल्य के लगभग 130 क्विंटल अवैध पटाखे भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं BNS की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गई है। यह अभियान देव दीपावली तक जारी रहेगा। पटाखा व्यापारियों से अपील है कि बिना लाइसेंस पटाखों का निर्माण, भंडारण एवं बिक्री न करें। निर्धारित मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करते हुए केवल सुरक्षित एवं चिन्हित खुले स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री करें तथा दुकानों पर अग्निशमन के पर्याप्त संसाधन रखें। #UPPolice #VaranasiZone #FireSafety #FestivalSafety #SafeDiwali
This report has not been independently verified by Nesh.
