Local UpdatesMumbai1 min read
RT by @WesternRly: 🚆 अहमदाबाद एवं साबरमती रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का उच्चस्तरीय निरीक्षण! पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री प्रदीप कुमार एवं अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री वेद प
Added to Nesh: · Mumbai · Local Updates
Source: X (@drmadiwr)
Shared on NeshSource: X (@drmadiwr)
Read original🚆 अहमदाबाद एवं साबरमती रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का उच्चस्तरीय निरीक्षण! पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री प्रदीप कुमार एवं अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री वेद प्रकाश ने रेलवे अधिकारियों के साथ अहमदाबाद एवं साबरमती रेलवे स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति, आधुनिक यात्री सुविधाओं के विकास, स्टेशन परिसर में सुगम आवागमन, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं रेल परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान पुनर्विकास कार्यों को गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप आगे बढ़ाने तथा निर्माण कार्यों के बीच यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया। आधुनिक अवसंरचना एवं विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं के विकास की दिशा में पश्चिम रेलवे निरंतर अग्रसर है। #WesternRailway #AhmedabadDivision #StationRedevelopment #Ahmedabad #Sabarmati Video
This report has not been independently verified by Nesh.
